Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be an opportunity to bring folk traditions to a wider readership.

Jind News: प्रो. सुखबीर सिंह की पुस्तक ‘फोक जोक्स फ्रॉम हरियाणा’ का विमोचन

Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be an opportunity to bring folk traditions to a wider readership.
09जेएनडी24: पुस्तक विमोचन की जानकारी देते हुए प्रो. सुखबीर सिंह। स्रोत: स्वयं
जींद। हरियाणा की लोकसंस्कृति और हास्य परंपरा को अंग्रेजी भाषा के पाठकों तक पहुंचाने की दिशा में अर्बन एस्टेट निवासी प्रो. सुखबीर सिंह की पुस्तक फोक जोक्स फ्रॉम हरियाणा का विमोचन किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से हरियाणा के लोकजीवन में प्रचलित चुटकुलों और हास्यबोध को अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। प्रो. सुखबीर सिंह अंग्रेजी, अमेरिकी साहित्य, भारतीय एवं हिंदू दर्शन और तुलनात्मक साहित्य के विद्वान हैं। वह तीन दशक से अधिक समय तक उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने बिहार के राजगीर स्थित नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय दर्शन का अध्यापन किया।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में पीएचडी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमफिल और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमए किया। उन्हें हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में पहली पीएचडी प्राप्त करने का गौरव भी हासिल है। उनके शोध कार्यों को यूजीसी ने प्रमुख और लघु शोध परियोजनाओं के लिए सम्मानित किया। उन्हें शिकागो विश्वविद्यालय के डिविनिटी स्कूल में सीनियर फुलब्राइट विजिटिंग फैलोशिप और आयरलैंड की डब्ल्यूबी येट्स सोसाइटी से पियर्स लाफ्रान विजिटिंग स्कॉलरशिप भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारत और विदेशों में विभिन्न अकादमिक संगोष्ठियों में शोधपत्र प्रस्तुत किए और व्याख्यान दिए हैं। उनके नाम 13 पुस्तकें और विभिन्न प्रतिष्ठित एशियाई, यूरोपीय व अमेरिकी पत्रिकाओं में प्रकाशित करीब सौ शोधपत्र हैं। ‘फोक जोक्स फ्रॉम हरियाणा’ के जरिये उन्होंने हरियाणा के लोकहास्य को साहित्यिक रूप में अंतरराष्ट्रीय पाठकों के सामने रखने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed