फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be an electoral battle between 11 candidates for the post of NP Chairman

नगर परिषद में प्रधान पद के एक प्रत्याशी व 11 पार्षद पद के प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस

Wed, 08 Jun 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
There will be an electoral battle between 11 candidates for the post of NP Chairman
जींद। नगर परिषद जींद में प्रधान पद के एक और पार्षद पद पर 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब प्रधान पद पर 13 प्रत्याशियों में चुनावी जंग होगी। पार्षद पद के लिए 122 प्रत्याशी बचे हैं। सफीदों में प्रधान पद के लिए नौ और पार्षद के लिए 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। उचाना नगर पालिका के लिए प्रधान पद के लिए सात तथा पार्षद के लिए 23 लोग मैदान में बचे हैं। नरवाना नगर परिषद के लिए प्रधान के लिए दस और पार्षद पद पर 81 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधान और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन से नाम वापस लेने का समय था। नामांकन वापसी के बाद बाकी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। अब प्रधान पद के लिए भाजपा से डॉ. अनुराधा सैनी, इनेलो से भगवती दहिया, बसपा से सलमा, आप से डॉ. रजनीश जैन, निर्दलीय अनिता, सविता कुंडू, संतोष बैनिवाल, अमरजीत कौर, मीना शर्मा, ऊषा रानी, निशा लखीना, पूजा और राजबाला चुनावी मैदान में हैं। निर्दलीय प्रधान पद का चुनाव ल़डने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाली जजपा नेता हरीश अरोड़ा की पत्नी रजनी अरोड़ा ने चुनाव से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पार्षद पद पर इन्होंने लिया नाम वापस
वार्ड एक से ओमप्रकाश, वार्ड पांच से पिंकी, वार्ड 14 से प्रवीन, वार्ड 16 से नीतू जिंदल और अनिल कुमार, वार्ड 18 से रीतू बाला, वार्ड 19 से नरेंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 20 से भोला राम, वार्ड 29 से जगबीर, वार्ड 30 से सोमवीर, वार्ड 31 से शोभा गोयल ने अपना नामांकन फार्म वापस लिया है। शोभा गोयल के पति संजय गोयल ने भी वार्ड 31 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया हुआ है। इस कारण शोभा गोयल ने अपना नामांकन फार्म वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों में प्रधान पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। नगरपालिका सफीदों के चुनाव के लिए नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब प्रधान पद के लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पार्षद के लिए 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि मंगलवार को प्रधान पद के पांच उम्मीदवार कांता देवी, नीलम, मालती, रेखा व सुनीता ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नगर पार्षद पदों के लिए भी विभिन्न वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। वार्ड नंबर एक से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर 2 से विक्रम, वार्ड नंबर 3 से अमित कुमार, वार्ड नंबर 4 से बलवान व विक्रांत चौहान, वार्ड नंबर 9 से अनु सैनी, अमित कुमार, नवीन कुमार, भूपेंद्र सैनी, रिंकू व विकास सैनी, वार्ड नंबर 10 से कमलदीप व रिंम्पी भाटिया, वार्ड नंबर 12 वरूण मंगला, वार्ड नंबर 13 स्वाति जैन तथा वार्ड नंबर 14 से निरू ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। उन्होंने बताया कि उक्त सभी प्रत्याशियों ने व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होकर अपने नाम वापिस लिए हैं।
प्रधान पद के उम्मीदवारों को ये निशान
एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि प्रधान पद के लिए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता को झाडू, निर्दलीय प्रत्याशी अनिता रानी को रोड रोलर, अरुणा जैन को हाथ घड़ी, कोमल रानी को बस, गीतिका को फलो समेत नारियल का पेड़, ज्योति देवी को पीपल का पत्ता, मंजूलता रोहिल्ला को नल, मूर्ति देवी को कुर्सी तथा रितू रानी को अलमारी का निशान दिया गया है।
फोटो कैप्शन
07जेएनडी30 : चुनाव में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करते रिटर्निंग एवं अन्य अधिकारी। संवाद।
फोटो कैप्शन 4.: चुनावी चिन्ह अलॉट करने की कार्रवाई करते हुए एसडीएम सत्यवान मान।
-----------
उचाना में प्रधान पद पर सात में होगी चुनावी जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। उचाना नगर पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रधान पद से दो लोगों व पार्षद से पांच लोगों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब मैदान में प्रधान के लिए सात तथा पार्षद के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं जबकि चार वार्डों में केवल एक-एक पार्षद पद का उम्मीदवार बच गया है। इसलिए अब 13 में से पार्षद के लिए नौ वार्डों में ही चुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए किए गए नामांकन में से सन्नी और सुमित ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। ऐसे ही वार्ड नंबर चार से पूजा, सुषमा, वार्ड सात से शिवम, वार्ड आठ से देवेंद्र, वार्ड 11 से नीलम ने अपना नामाकंन वापस लिया। वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 7 में पहले ही सर्वसम्मति बन चुकी थी। अब वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर 11 में भी एक-एक उम्मीदवार रह गया है।
पर्ची डालकर हुआ फैसला
आजाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न हिंदी वर्णमाला के उम्मीदवारों के नामों के अनुसार आवंटित किए गए। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही प्रकार के चुनाव चिह्न की मांग की थी। इसके लिए एक बच्चे द्वारा पर्ची निकलवाकर उनका फैसला किया गया।

फोटो कैप्शन
07जेएनडी32 : चुनाव चिह्न आवंटन के लिए एक बच्चे से पर्ची निकवाते एसडीएम। संवाद।
नरवाना में प्रधान पद पर 10, पार्षद पर 81 मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। नगर परिषद नरवाना में प्रधान पद के लिए 10 उम्मीदवार तथा नगर पार्षद पदों के लिए 81 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रधान पद की एक उम्मीदवार रितू गर्ग ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए भरे गए 29 लोगों ने भी अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। वार्ड नंबर 2 से रेनू शर्मा व जसविंदर कौर, वार्ड तीन से अंशुल, वार्ड छह से ऊषा व रामवीर, वार्ड नंबर 7 से रविदत्त, वार्ड नंबर आठ से दीपक, वार्ड 10 से अभिनव, वार्ड नंबर 11 से रिंकी व अंकित, वार्ड नंबर 12 से विकास गोयल व रमा देवी, अजय, वार्ड नंबर 13 से ममता, वार्ड नंबर 15 से सोनिया व मंजू, वार्ड नंबर 16 से ज्योति रानी, वार्ड नंबर 17 से ऋतुराज पांचाल, वार्ड नंबर 18 से राहुल, हनीश छाबड़, सुमित, ओजस्वी माटा व विपिन सेतिया, वार्ड नंबर 19 से डॉ. पूनम, वार्ड नंबर 20 से सरिता व सरोज, वार्ड नंबर 21 से ऊषा और वार्ड नंबर 22 से युग गर्ग ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed