{"_id":"664791ce697c48197705ef59","slug":"there-will-be-a-fight-for-admission-in-colleges-seats-are-less-more-students-have-passed-jind-news-c-199-1-sroh1006-117229-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कॉलेजों में दाखिले के लिए होगी मारामारी, सीटें कम, विद्यार्थी हुए हैं अधिक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कॉलेजों में दाखिले के लिए होगी मारामारी, सीटें कम, विद्यार्थी हुए हैं अधिक पास
Fri, 17 May 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
17जेएनडी05-राजकीय पीजी महाविद्यालय जींद। संवाद
जींद। 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को शहर के महाविद्यालयों में दाखिला शेड्यूल जारी होने का इंतजार है। जिले के सीआरएसयू, राजकीय और निजी कॉलेज मिलाकर 17 संस्थानों में स्नातक की कुल साढ़े 11 हजार सीटें हैं, जबकि इस बार 12वीं कक्षा में दोनों बोर्ड से 16 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। महाविद्यालय और सीआरएसयू की सभी सीटें भरने के बाद करीब साढ़े पांच हजार विद्यार्थियों के लिए दूरवर्ती शिक्षा या दूसरी जिले के कॉलेजों की तरफ रुख करने का ही विकल्प होगा। वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों का पास होने का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में महाविद्यालयों की मेरिट लिस्ट में कट ऑफ भी ऊंची जाने की उम्मीद है।
दाखिला प्रक्रिया को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब उच्चतर शिक्षा विभाग की गाइडलाइन का महाविद्यालयों को इंतजार है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालय में कुछ नए कोर्स शुरू करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन से सुझाव मांगे हैं। ऐसे में अब उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुमति दिए जाने पर कुछ नए कोर्स की सौगात विद्यार्थियों को मिल सकती है।
पिछले साल राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स व एमएससी मैथमेटिक्स जैसे नए कोर्स शुरू किए गए थे, जबकि इस साल राजकीय पीजी कॉलेज की ओर से बीबीए कोर्स शुरू करने व बीसीए संकाय में 60 की जगह निर्धारित सीटों की संख्या 80 किए जाने की मांग उच्चतर शिक्षा विभाग के पास भेजी गई है।
विज्ञापन
17 राजकीय और निजी महाविद्यालय में होंगे दाखिले
जिले में सीआरएसयू समेत 17 राजकीय व निजी कॉलेज हैं। इसमें राजकीय पीजी कॉलेज जींद, राजकीय महिला कॉलेज जींद, केएम कॉलेज नरवाना, राजकीय महाविद्यालय अलेवा, महिला कॉलेज पिल्लूखेड़ा, राजकीय महाविद्यालय सफीदों, राजकीय महाविद्यालय जुलाना, मेटिस महाविद्यालय अंटा, सीआर किसान महाविद्यालय जींद, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद, राजीव गांधी सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना, इंडस डिग्री महाविद्यालय किनाना, राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना, राजकीय महाविद्यालय छात्तर व एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना शामिल हैं।
राजकीय पीजी और राजकीय महिला महाविद्यालय में रहेगी मारामारी
शहर के राजकीय पीजी महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। दोनों महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीए इंग्लिश ऑनर्स, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स, बीसीए, बीकॉम आनर्स सहित अन्य संकायों में लगभग 2400 सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए दो से तीन गुना आवेदन आते हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर अभी कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। जल्द ही शेड्यूल आने की संभावना है। अभी उच्चतर शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत कुछ नए कोर्स शुरू करने को लेकर कॉलेजों से सुझाव मांगे थे, जो भेज दिए गए हैं। यदि नए कोर्स शुरू होते हैं तो विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, राजकीय पीजी महाविद्यालय जींद।