फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was screaming and crying all day long in the district civil hospital.

Jind News: जिला नागरिक अस्पताल में पूरे दिन मची ही चीख पुकार

Sat, 07 Mar 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
There was screaming and crying all day long in the district civil hospital.
06जेएनडी06-152डी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत परिजन
जींद। जिले में विभिन्न घटनाओं में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को पूरा दिन नागरिक अस्पताल के शवगृह में लोगों की भीड़ जमा रही। चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाठरथ निवासी मुकेश (30) गांव के ही मनीष के साथ कार से भिवानी जिला के गांव राणीला में शादी समारोह में गए थे। वीरवार रात को वह शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वह 152डी नेशनल हाईवे के रास्ते जुलाना से गुजरे तो कार का एक पहिया पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कार को हाईवे के किनारे लगा दिया। इसी बीच मनीष और मुकेश टायर बदलने को लेकर नीचे उतरे। इसी बीच तभी पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक आया। ट्रक रौंदते हुए मुकेश के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। मृतक पीएनबी में तीन-चार सालों से अनुबंधित तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेलवे स्टेशन जींद पर वीरवार रात को एक साधु का शव मिला। शिनाख्त सोनीपत जिला के बावड़ निवासी 60 वर्षीय महावीर के तौर पर हुई है। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। जांच अधिकारी एएसआई कपिल ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई थी। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरी ओर अर्बन एस्टेट निवासी संजीव (43) वीरवार को बाथरूम में गिर गया था। इसके कारण उसका सिर फट गया था। परिजन नागरिक अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी थी। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए थे लेकिन घर जाते ही वह फिर गिर गया और बेहोश हो गए। उसको दोबारा फिर नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक सीआरएसयू में साल 2014 से कॉन्ट्रेक्ट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा था।इंसेट

फंदे से लटककर महिला ने दी जान
जींद। 28 वर्षीय रानी परिवार के साथ जुलाना के एक भट्ठे पर करीब दो साल पहले काम करने के लिए आई थी। चार मार्च को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकरकर जान दे दी। पति पंकज पासवान नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष के लोगों को भी घटना की सूचना दी लेकिन वह छह मार्च को नागरिक अस्पताल पहुंचे लेकिन परिजनों ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया है। संवाद

06जेएनडी06-152डी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत परिजन

06जेएनडी06-152डी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत परिजन

06जेएनडी06-152डी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत परिजन

06जेएनडी06-152डी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed