फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was drizzle in many places in the morning, relief from heat

Jind News: सुबह कई जगह हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Thu, 31 Jul 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was drizzle in many places in the morning, relief from heat
30जेएनडी34: बरसात नहीं होने के कारण सूख रही धान व ज्वार की फसल। संवाद
जींद। जिले में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तो वहीं सुबह कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी ने गर्मी से दिनभर राहत दिलाई। जिले में अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।
विज्ञापन

पांच अगस्त तक गर्मी से आमजन को राहत मिलेगी। सुबह पिल्लूखेड़ा, जींद, सफीदों अलेवा व जुलाना में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। अब होने वाली बारिश से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। धान की फसल में खाद व दवाई डालने के लिए पानी की ज्यादा जरूरत होती है। इस समय किसानों को पानी के लिए किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। बिजली के कट लगने से ट्यूबवैल से धान में पानी पूरा नहीं लगाया जा रहा। इसके कारण किसानों को अब बारिश की ही आस लगी है ताकि धान की फसल में पानी ठहर सके।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और बरसात होने की संभावना बनी है। पांच अगस्त तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं। आसमान में पांच अगस्त तक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed