{"_id":"654936ec3ad643217f09b4f4","slug":"there-was-a-dispute-between-two-groups-of-students-outside-the-government-pg-college-jind-news-c-17-1-roh1027-288372-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में हुआ विवाद
Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय के सामने सोमवार सुबह छात्रों के दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से छात्राओं ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज की। छात्रों के विवाद को देखते हुए राज्यों की भीड़ वहां पर जुट गई। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
राजकीय महाविद्यालय के सामने सोमवार को सुबह छात्राएं किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गई। इस दौरान अभद्र भाषा का जमकर प्रयोग हुआ। झगड़े को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सुनने में आया कि छात्राओं के गुट बने हुए हैं और छात्राओं की अपने पुरूष दोस्तों से दोस्ती करवाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। लगभग एक पखवाडा पहले भी गोहाना रोड पर छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उस समय मामला मोबाइल पर वीडियो बनाने तथा डीपी लगाने को लेकर था। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। दोनों पक्ष के परिजनों को बुला कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। सोमवार को कालेज के सामने मारपीट में एक गुट पहले वाला था। राजकीय महाविद्यालय के प्रार्चाय डा. सत्यवान मलिक ने बताया कि झगड़ा महाविद्यालय के बाहर हुआ है। झगड़ने वाली लड़कियां महाविद्यालय की हैं या बाहर की हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।