फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There should be no delay in resolving people's problems: Dr. Middha

लोगों की समस्याओं के समाधान में देरी न हो : डॉ. मिड्ढा

Fri, 30 Oct 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
There should be no delay in resolving people's problems: Dr. Middha
फोटो 29जेएनडी04-अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा। स्रोत प्
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने वीरवार को अपने निवास पर जनता दर्शन मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शहर और विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने बिजली, सीवरेज, पेयजल, गलियों के निर्माण और विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें रखीं। डिप्टी स्पीकर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों को कहा कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और इनके समाधान में अनावश्यक देरी न हो। सड़क, गली, सीवर, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सीधे लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं। इसलिए इनसे संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान संगतपुरा में गली निर्माण, दालमवाला में धानक समाज की चौपाल, स्कूल बस्ती में बिजली और गली निर्माण, दालमवाला गांव में स्कूल से संबंधित समस्या, जलालपुर खुर्द में जमीन संबंधी शिकायत और न्यू जवाहर नगर में बिजली की समस्या उठाई गई। इसके अलावा जुलाना के वीरेंद्र ने बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद मेजर संजीव लाठर के नाम पर बने पार्क से संबंधित विषय रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहचब गांव में बिजली, हनुमान नगर में गली निर्माण, हथवाला में सामूहिक विकास कार्यों, ईक्कस गांव में बिजली और धानक समाज की चौपाल से संबंधित समस्याएं भी डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखी गई। उन्होंने इन शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ध्यान रखें खरगे : डॉ. मिड्ढा
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मिड्ढा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके पद की गरिमा व संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, मगर उन्हें व्यक्त करते समय संवैधानिक पदों की गरिमा और आपसी सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed