फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There should be all necessary facilities like drinking water at the polling station: Anurag Aggarwal

मतदान केंद्र पर पेयजल जैसी सभी जरूरी सुविधा हो : अनुराग अग्रवाल

Thu, 23 May 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
There should be all necessary facilities like drinking water at the polling station: Anurag Aggarwal
22जेएनडी01: वीसी में भाग लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेशभर के रिटर्निंग अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। गर्मी के मौसम के मद्देनजर पर्याप्त पेयजल आदि सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि जींद जिले में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सामान्य बूथों के अलावा विधानसभानुसार एक-एक मॉडल बूथ, दिव्यांग बूथ, सखी बूथ और युवा बूथ बनाए गए हैं। युवा बूथों पर युवा अधिकारी व कर्मचारी और सखी बूथों पर महिला अधिकारी व कर्मचारी मतदान करवाएंगी। इसी प्रकार से दिव्यांग बूथों पर इच्छानुसार दिव्यांग अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी देेंगे। जो अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। मॉक पॉल के संबंध में उम्मीदवार को लिखित में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। ईवीएम एवं वीवीपैट ले जाने वाले वाहन जीपीएस युक्त होंगे। जिला मुख्यालय पर चुनाव नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ, जींद एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल कुमार दून, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, सफीदों एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, जुलाना एसडीएम अजय कुमार, नगराधीश नमिता कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed