{"_id":"64cbee1e1e290a8d25085196","slug":"there-should-be-adequate-arrangements-for-the-arrest-and-security-of-the-accused-jind-news-c-199-1-sroh1007-3569-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों
Thu, 03 Aug 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नागरिक मंच के सदस्यों ने वीरवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसक घटना के मामले में हस्तक्षेप करने व मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। हमलावरों को गिरफ्तार करने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की भी मांग की।
उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे जुलाना के पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, कांग्रेस नेता रघुवीर भारद्वाज, देशराज सरोहा, अशोक बत्रा, रमेश चंद्र, कपूर, रिटायर्ड कैप्टन रणधीर चहल, मोहम्मद इस्माइल, नसीब खान ने कहा कि 31 जुलाई को नूंह में एक संगठन की और से निकाली गई कथित ब्रजमंडल यात्रा के दौरान जो हिंसक घटनाएं घटी हैं, वह चिंताजनक है। इस यात्रा को लेकर नूंह के जिम्मेदार लोगों ने प्रशासन को आगाह किया था। फरवरी 2023 में जिस प्रकार राजस्थान के घाटमीका गांव के समुदाय विशेष के दो युवकों को जलाकर मारने की घटना के मद्देनजर ऐसी आशंकाएं निराधार नहीं थी लेकिन गंभीर स्थिति से निपटने के पर्याप्त प्रबंध नहीं किए। कहा कि नूंह की घटना के बाद प्रदेश के आधा दर्जन के करीब जिलों में विभिन्न तरह की घटनाएं हुई हैं। प्रदेश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और आम नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। इसलिए इन सवालों और हिंसा की जिम्मेदारी तो निष्पक्ष जांच से ही हो पाएगी। फिलहाल तो प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तुरंत प्रभावकारी कदम उठाए जाने की जरूरत है। मामले को प्राथमिकता पर लेकर प्रशासन हस्तक्षेप करे और सरकार द्वारा मृतकों को उचित मुआवजा दिलाए।
शहर में चुस्त रखी जाए कानून व्यवस्था
नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार व एसपी सुमित कुमार से मुलाकात कर जींद में कानून व्यवस्था चुस्त रखने की मांग की। कहा कि नूंह घटना की आंच अब गुरुग्राम समेत आधा दर्जन जिलों तक फैल गई है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और आगजनी की घटनाएं हुईं। ब्रजमंडल यात्रा आयोजित करने के बहाने, सांप्रदायिक ताकतों ने सोशल मीडिया पर अत्यधिक उत्तेजक अभियान चलाया। ऐसे में नागरिक मंच जींद प्रशासन से मांग करता है कि जींद जिले में सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए सभी तरह के संभावित प्रयास करते हुए किसी भी तरह की सांप्रदायिक दुर्घटना को नहीं हो पाए।