फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There should be a CBI inquiry into the case of molestation of girl students in Uchana: Hooda

उचाना में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की सीबीआई जांच हो : हुड्डा

Fri, 01 Dec 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
There should be a CBI inquiry into the case of molestation of girl students in Uchana: Hooda
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उचाना में स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के किसी न्यायाधीश से करवानी चाहिए। पिछले नौ साल में इस सरकार ने एक भी विकास का कार्य नहीं किया। वह जहां छोड़कर गए थे, वहीं विकास कार्य अटके हुए हैं। यह सरकार स्कूलों को बंद करने में लगी हुई है। स्कूलों में मास्टर नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं और कार्यालयों में सरकारी कर्मचारी नहीं। ऐसे में लोग परेशान हैं। उन्हाेंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताया।
विज्ञापन


हुड्डा यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वीरवार दोपहर बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उचाना के सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला बहुत गंभीर है। इसमें किसी राजनेता का संरक्षण हासिल है। ऐसे में इसकी सीबीआई से या फिर हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच करवानी चाहिए। सरकार इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह कुछ नहीं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इस मौके पर विधायक सुभाष देशवाल, परमेंद्र ढुल, सुरेश गोयत, धर्मेंद्र ढुल, करतार सैनी, समाजसेवी पवन गर्ग, जगबीर ढिगाना, बलजीत रेढू, प्रमोद सहवाग, सत्तू संगपुरा, वीरेंद्र घोघड़िया, रोहित दलाल, मोहित लाठर, ऋषिपाल सिहाग, राममेहर मलिक, सुमन बेदी, विक्रम कुंडू, सारंग शमशेर ढाठरथ, दरवेश पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed