{"_id":"6813c41f30ed8ed31f096527","slug":"there-is-no-lifting-from-the-grain-market-of-julana-jind-news-c-199-1-jnd1002-133989-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना की अनाज मंडी से नहीं हो रहा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना की अनाज मंडी से नहीं हो रहा उठान
Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की अनाजमंडी में गेहूं का उठान नहीं हो रहा। उठान नहीं होने से किसानों के फसल की पेमेंट नहीं आ रही है। इसके चलते आढ़तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि किसान पेमेंट को लेकर आढ़तियों के पास आ रहे हैं।
मंडी में अब तक सात लाख बैग का उठान नहीं हो पाया है। मंडी में अब तक 9,74,256 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और मंडी में 3,57,393 क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हो पाया है। ऐसे में अगर बरसात आती है तो आढ़तियों की परेशानी बढ़ती हुई भी नजर आएगी। क्योंकि मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। खरीद एजेंसियों की मानें तो उनके पास गेहूं रखने के लिए खाली जगह नहीं है। मंडी में दो दिन से दर्जनों ट्रक गेहूं के भरे खड़े हैं, लेकिन खरीद एजेंसियों के पास गेहूं भंडारण के लिए जगह ही नहीं है।
पेमेंट के लिए आढ़तियों के पास किसान काट रहे चक्कर : मंडी से गेहूं का उठान नहीं होने से किसानों की पेमेंट नहीं आ रही है। पेमेंट को लेकर किसान आढ़तियों के पास चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में डीसी से भी आढ़ती मिले थे। डीसी ने आश्वासन दिया का कि जल्द ही उठान का कार्य शुरू किया जाएगा।