फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   there is no injection of rabies in the any governmemt hospitals in jind

जींद के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज का इंजेक्शन

Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
there is no injection of rabies in the any governmemt hospitals in jind
जींद नागरिक अस्पताल। - फोटो : Jind
जिले में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने से बंदर और कुत्ते का काटने पर मरीज को बाजार से महंगे दाम में इंजेक्शन खरीदकर लगवाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात ही छोड़ दीजिए, नागरिक अस्पताल जींद में में भी एक सप्ताह से इंजेक्शन खत्म है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन 50 से 60 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बीपीएल परिवारों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त में इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जबकि सामान्य वर्ग के लोगों को 100 रुपये देने पड़ते हैं। यह कोर्स पांच इंजेक्शन का होता है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में सामान्य वर्ग के लोगों को भी अधिकतम 500 रुपये में पूरा इलाज मिल जाता है। वहीं बाहर यह इंजेक्शन 400 से 500 रुपये में लगाया जाता है। इससे यह कोर्स दो से ढाई हजार रुपये में पूरा होता है।
विज्ञापन

पहले भी समाप्त हो चुके हैं इंजेक्शन
जींद के नागरिक अस्पताल में पहले भी एक माह तक एंटी रेबीज इंजेक्शन समाप्त रहे हैं। इसके बाद नागरिक अस्पताल को 250 डोज मिली, जो अब समाप्त हो गई है। पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में यह इंजेक्शन नहीं है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। वहीं उचाना के नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म होने पर बंदर व कुत्तों के काटने वालों को इंजेक्शन बाजार से खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी है डिमांड
कई महीनों से रेबीज के इंजेक्शन नहीं है। इसको लेकर डिमांड भेजी है। बंदर व कुत्तों के काटे हुए सात से आठ मरीज हर रोज नागरिक अस्पताल आ रहे हैं। जल्द ही इंजेक्शन मंगवा लिया जाएगा। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

डॉ. सुशील गर्ग, नागरिक अस्पताल, उचाना।
वेयर हाउस से नहीं मिल रहे इंजेक्शन
जींद में कैथल स्थित वेयर हाउस से इंजेक्शन आते हैं। कई दिन से वेयर हाउस में ही इंजेक्शन नहीं है। कुछ दिन पहले बहुत कम स्टॉक मिला था, वह अब खत्म हो गया है। एंटी रेबीज इंजेक्शन भविष्य में होने वाली बीमारी की आशंका से बचाता है। कुत्ते या बंदर द्वारा काटे जाने पर उसके असर का इस पर खास प्रभाव नहीं होता है।
डॉ. गोपाल गोयल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed