फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is a possibility of increasing cases of corona infection after the festival

त्योहार के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका, सैंपलिंग पर जोर

Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of increasing cases of corona infection after the festival
शहर के बाजार में दीपावली के मौके पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : Jind
जींद। कई दिनों से दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खूब भीड़ रही। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका नजर आ रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों को बढ़ाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दूसरी बात यह है कि यदि अब भी कोरोना संक्रमण के मामले नहीं बढ़े तो फिर तीसरी लहर की आशंका काफी कम हो जाएगी। जिले में इस समय एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है। 26 अक्तूबर को एक केस सामने आया था। इससे पहले भी तीन बार जिला कोरोना से मुक्त हो चुका है। 26 अक्तूबर के बाद जिले में एक भी मामला नहीं है। इस समय भी जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त है। कोरोना संक्रमण के मामले भीड़ के कारण अधिक बढ़ते हैं। इसलिए बार-बार लोगों को दो गज दूरी बनाए रखने के लिए कहा जाता है। पिछले दस दिन से बाजारों में खूब भीड़ रही। इस भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी पीएचसी, सीएचसी व अन्य उपस्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना सैंपल बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पूरी सुविधाएं हैं। त्योहार पर भीड़ अधिक होने से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। यदि अब संक्रमण नहीं बढ़ा तो फिर तीसरी लहर की आशंका कम हो जाएगी, लेकिन लोगों को संभलकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed