फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There has been a significant reduction in the cases of corona infection, 3.65 percent people got infected

कोरोना संक्रमण के मामलों में आई काफी कमी, 3.65 प्रतिशत लोग संक्रमित मिले

Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
There has been a significant reduction in the cases of corona infection, 3.65 percent people got infected
दो महीने बाद कोरोना संक्रमण की दर गिरकर 3.65 प्रतिशत हुई
विज्ञापन

मंगलवार को 629 लोगों की रिपोर्ट में 23 की पॉजिटिव आई, चार लोगों की मौत
जिले में लगातार कम होती जा रही एक्टिव केसों की संख्या, मरीजों की संख्या भी हो रही लगातार कम
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि लगातार कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। मौत के मामलों में पिछले कुछ दिनों से कमी आ रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 629 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 23 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जबकि 65 लोग ठीक हुए। वहीं मंगलवार को चार लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। दो महीने बाद कोरोना की संक्रमण दर गिरकर 3.65 प्रतिशत पर आई है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को पानीपत जिले के गांव मढलोडा निवासी 40 वर्षीय महिला, कैथल निवासी 68 वर्षीय महिला, गांव शाहपुर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, भटनागर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 20809 पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 19763 हो गई है। जिले में अब तक 502 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 544 एक्टिव केस हैं। जिले में मंगलवार को संक्रमण की दर 3.65 प्रतिशत रही, जोकि दो महीने के बाद इस स्तर तक पहुंची है। जिला में इस समय रिकवरी दर भी 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह दर मार्च महीने के पहले सप्ताह में थी। स्वास्थ्य विभाग अब तक 249895 लोगों के सैंपल ले चुका है। मंगलवार को 1036 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पतालों में लगातार कम होती जा रही मरीजों की संख्या
पिछले एक सप्ताह से लगातार जिले में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों का दबाव भी सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में कम होता जा रहा है। नागरिक अस्पताल में इस समय 60 के आसपास मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख मरीजों की संख्या
01 जून 95
31 मई 122
30 मई 122
29 मई 122
28 मई 152
27 मई 158
26 मई 192
25 मई 198
बॉक्स
लॉकडाउन का असर कोरोना के मामलों में आई गिरावट पर दिखाई दे रहा है। यदि लॉकडाउन नहीं लगाया जाता तो कोरोना संक्रमण के मामलों पर ब्रेक लगना मुश्किल था। लोगों चाहे लॉकडाउन हो या नहीं हो, जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकलना चाहिए। बिना जरूरी कार्य के घर से निकलना संक्रमण को बढ़ावा देना है।
-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
फोटो कैप्शन
01जेएनडी 27 : बाजार में कोरोना के भय को दरकिनार कर संक्रमण को बढ़ावा देते घूम रहे लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed