फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There are 1240 seats in 22 trades, the first merit list remains above 100%

22 ट्रेड में हैं 1240 सीटें, 100 प्रतिशत से ऊपर रहती है पहली मेरिट लिस्ट

Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
There are 1240 seats in 22 trades, the first merit list remains above 100%
जींद। कॉलेज के साथ-साथ आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार विद्यार्थी कर रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आंतरिक मूल्यों के आधार पर 10वीं कक्षा के 19 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले में कुल आठ आईटीआई हैं। इनमें सबसे अधिक सीट जींद की कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में है। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार के अनुसार आईटीआई का निर्माण 1983 में हुआ था। यह आईटीआई 38 साल पुरानी है। इस समय अब यहां 22 ट्रेड में 1240 सीट हैं। इनमें 1156 सीट नेशनल ट्रेड की हैं। ऐसे में जींद की आईटीआई में दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी रहती है। पहली मेरिट लिस्ट यहां 100 प्रतिशत से ऊपर रहती है। यहां 1240 सीटों पर दाखिले के लिए लगभग पांच हजार से अधिक आवेदन आते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
विभिन्न ट्रेडों में सीटों का ब्योरा
प्राचार्य अनिल कुमार के अनुसार जींद स्थित राजकीय आईटीआई में 22 ट्रेड में दाखिला होता है। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कोपा, ड्रेस मेकिंग, मशीन ईस्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, सिविल ड्राट्समैन, मैकेनिकल ड्राट्समैन, कारपेंटर आदि ट्रेड शामिल हैं। कारपेंटर ट्रेड में 48, कोपा 48, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल 20, ड्रेस मेकिंग 20, इलेक्ट्रीशियन 80, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 48, फीटर 40, जीईओ इंफोरमेटिक्स असिस्टेंट 24, मशीनिष्ट 20, मैकेनिक रेफ रिजरेशन एंड एसी 24, मैकेनिक मोटर व्हीकल 24, मैकेनिक ट्रैक्टर 20, मैकेनिक डीजल इंजन 48, पेंटर जनरल 20, पलंबर 48, सेविंग टैक्नालोजी 20, स्टैनो हिंदी 48, स्टैनो अंग्रेजी 48, तकनीशियन पावर इलेक्ट्रोनिक सिस्टम 24, टर्नर 20, वेल्डर 40, वायरमैन 40, रेडियोलाजी तकनीशियन में 20 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed