{"_id":"5e20b0a28ebc3e4b2373322f","slug":"theft-4-places-and-tried-at-7-places-jind-news-rtk5376544197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चार जगहा चोरी, सात जगह प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चार जगहा चोरी, सात जगह प्रयास
विज्ञापन
theft 4 places and tried at 7 places
- फोटो : Jind
सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा देने वाली जींद पुलिस सुरक्षा के मामले में बुधवार रात पूरी तरह से विफल रही। रात भर चोर शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानों को खंगालते रहे। इतना ही नहीं शहर थाना के ठीक सामने महज 100 मीटर पर ही एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। इसके अलावा रोहतक रोड पर दो निजी अस्पतालों में सेंध लगाने का प्रयास किया। भिवानी रोड पर दो व हांसी रोड पर तीन दुकानों के ताले चटाए। गनीमत रही कि चोर यहां से बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। हांसी व भिवानी रोड पर भारी मशीनरी का कारोबार होता है।
बुधवार रात भर चोरों की मनमानी चली। शहर थाना के पास लेकर एसडी स्कूल मोड़, रोहतक रोड, भिवानी रोड व हांसी रोड पर चोरों ने दुकानों को खंगाला। हालांकि अधिकतर जगह चोर बड़ी चोरी नहीं कर पाए। एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में तीन नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं। घटना से कुछ समय पहले चोर घटनास्थल की रैकी भी करते हैं।
केस एक अधिकतर वारदात अलसुबह की गई। रोहतक रोड पर बालाजी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना में सुबह करीब तीन बजकर 55 मिनट की है। अस्पताल में चोर घुसे और वे ओपीडी का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसी दौरान कोई मरीज उठ जाता है तो चोर मौके से भाग गए। यहां करीब डेढ़ मिनट चोर रुके। वहीं अस्पताल के बाहर रखे चाय के खोखे के गल्ले से चोर नकदी निकाल कर ले गए। इसमें करीब 300-400 रुपये थे।
विज्ञापन
केस दो भिवानी रोड स्थित कृषि यंत्रों के एक शोरूम में भी सुबह-सुबह ही चोरों ने दस्तक दी। शोरूम संचालक अनिल कुमार के अनुसार उसे सुबह शोरूम से कुछ सामान लेकर बाहर जाना था। ऐसे में वह सुबह करीब तीन बजकर 40 मिनट पर सामान लेकर निकला। इसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। यहां शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और इसके बाद कार्यालय की अलमारी का दरवाजा भी तोड़ दिया। नकदी नहीं होने के कारण नुकसान नहीं हो सका।
केस तीन शहर थाना से ठीक सामने करीब 100 मीटर की दूरी पर जूते की दुकान चलाने वाले तरसेम गोयल के अनुसार शटर तोड़ कर कर चोर दुकान के अंदर घुसे। ओर जूतों के डिब्बों से जूते निकाल कर थैलों में डालकर ले गए। चोर जूतों के खाली डिब्बे दुकान में ही छोड़ गए। यहां से कुल 53 जोड़ी जूते चोरी किए गए और तीन जूते एक-एक पैर के चोरी कर ले गए। तरसेम के अनुसार दुकान में करीब 55 से 60 हजार रुपये की चोरी हुई है।
शहर में चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। इस पर पता किया गया है पुलिस रात को सही प्रकार से गश्त पर थी, लेकिन चोरों ने पुलिस की लोकेशन का फायदा उठाया है। इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुष्पा खत्री, डीएसपी।