फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Zila Parishad Chairperson's representative spent Rs 6 lakh to distribute water coolers.

Jind News: जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने छह लाख रुपये खर्च कर वितरित किए वाटर कूलर

Sun, 21 Jun 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Zila Parishad Chairperson's representative spent Rs 6 lakh to distribute water coolers.
फोटो 21जेएनडी22-जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा तैयार करवाए गए वाटर कूलर के साथ। स
उचाना। बढ़ती गर्मी और पेयजल की समस्या के बीच जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने निजी कोष से छह लाख रुपये खर्च कर गांवों और सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर भेंट किए। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

रंधावा की ओर से दिए गए वाटर कूलर लोधर, निडाना, घसो खुर्द, ईगराह, बरसाना, कर्मगढ़, जामनी, पांडू पिंडारा, पोंकरी खेड़ी और फतेहगढ़ (छैने) सहित कई गांवों में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए कुलदीप रंधावा का आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को गर्मी के मौसम में पेयजल संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप रंधावा ने कहा कि जनसेवा उनके जीवन का उद्देश्य है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed