फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The youth who went to Karmagarh with friends at maternal uncle's house did not return

दोस्तों के साथ मामा के घर कर्मगढ़ गया युवक नहीं लौटा

Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The youth who went to Karmagarh with friends at maternal uncle's house did not return
नरवाना। दबलैन गांव के पास बुधवार रात दो बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत कई परिवारों को दर्द दे गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। वीरवार को पुलिस ने चारों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक लोहचब गांव निवासी संजय के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मरने वाला विक्रम अपने दोस्तों के साथ अपने अपने मामा के घर गांव कर्मगढ़ गया था। लौटते समय करीब साढ़े सात बजे हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले विक्रम के पिता सूरजभान ने बताया कि विक्रम घर में यह कहकर गया था कि वह अपने मामा के पास कर्मगढ़ जा रहा है। जिसके बाद विक्रम अपने दोस्त ढाकल गांव निवासी दीपक की बाइक पर रोहताश, अजय व सचिन के साथ कर्मगढ़ पहुंचा। बुधवार देर शाम को ही वापस आने की योजना बनाई और कर्मगढ़ से नरवाना आते समय दबलैन गांव के पास इनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई।
विज्ञापन

धान बेचकर लौट रहा था संजय
जानकारी के अनुसार मृतक संजय बुधवार देर शाम को अपना धान बेचकर अपने गांव लोहचब जा रहा था। बीच रास्ते में ही तेज रफ्तार बाइक के कारण वह दुर्घटना का शिकार हो गया। संजय खेती बाड़ी के काम में अपने परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी मौके पर के पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed