{"_id":"69b06d4c0ecb1717b707ff28","slug":"the-youth-who-was-swept-away-in-the-canal-was-not-found-even-after-48-hours-jind-news-c-199-1-sroh1006-149693-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नहर में बहे युवक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नहर में बहे युवक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चला
Wed, 11 Mar 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी22-नहर में अजय की तलाश की लिए उतरते गोताखोर। संवाद
नरवाना। सिरसा ब्रांच नहर में बहे कैथल के युवक का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को भी गोताखोरों के साथ नरवाना से बड़नपुर हेड तक युवक की तलाश करती रही लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका।
कैथल की बालाजी कॉलोनी के अजय (35) रविवार शाम कार से नरवाना की सिरसा ब्रांच नहर पर पूजा सामग्री प्रवाहित करने आए थे। कार नहर किनारे खड़ी की और जैसे ही पूजन सामग्री प्रवाहित करने के लिए नहर की ओर बढ़े कि पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम बुलाकर तलाश अभियान शुरू करवाया। मौके से युवक की चप्पल और कार मिली, जिनके आधार पर उसकी पहचान हुई।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। अब तक युवक का सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार को टीम ने बड़नपुर हेड तक नहर में युवक की तलाश की है।–रामकुमार, प्रभारी, सदर थाना नरवाना।