फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The young man ran away after picking up the girl, the women chased him and rescued him

Jind News: बच्ची को उठाकर भागा युवक, महिलाओं ने पीछा कर छुड़ाया

Fri, 06 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The young man ran away after picking up the girl, the women chased him and rescued him
जींद। रोहतक रोड पर मकान के सामने खेल रही लगभग दो साल की बच्ची को एक युवक उठाकर भाग गया। आसपास की महिलाओं ने युवक का पीछा किया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने युवक कमल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक रोड नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी मकान के बाहर बैठी थी। उसकी दो साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान बस्ती का ही कमल उसकी बेटी को उठाकर भागने लगा। उसने शोर मचाया तो आसपास की महिलाओं ने कमल का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों को आता देखकर कमल बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed