फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The young man made ??a kidnapping drama

युवक ने रचा अपहरण का ड्रामा

Fri, 27 Jun 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो, जींद/ अमर उजाला
ब्यूरो, जींद/ अमर उजाला Updated Fri, 27 Jun 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खेमनगर के प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले युवक ने अपहरण का ड्रामा रचकर पुलिस को जमकर दौड़ाया। युवक के अपहरण की सूचना पाकर उसके परिवार के लोगों ने भी बृहस्पतिवार सुबह जींद-हांसी मार्ग को जाम करके बरामद करने की मांग की, लेकिन बाद में युवक खुद ही घर पहुंच गया।

 पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि युवक का अपहरण नहीं हुआ बल्कि पैसे के लेन-देन को लेकर उसने ही पूरा ड्रामा रचा था। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेम नगर निवासी राकेश कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है।

बुधवार शाम को राकेश अचानक घर से गायब हो गया। मध्यरात्रि को राकेश का उसके पिता जगदीश को फोन आया कि उसका सुभाष नगर निवासी विजय तथा सौरभ ने अपहरण कर लिया है। दोनों युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसके गांव अमरहेड़ी के खेतों में टार्चर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन आने के बाद राकेेेेश के पिता ने जगदीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस डीएसपी वीरेंद्र दलाल के नेतृत्व में पुलिस पूरी रात नरवाना रोड स्थित आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कहीं भी सुराग नहीं लगा। बाद में युवक राकेश द्वारा जिन दो आरोपियों के नाम लिए थे तो पुलिस ने उनके नंबरों पर फोन किया तो सौरभ ने बताया कि वह दिल्ली में किसी कार्य के लिए गया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी, लेकिन सुबह दस बजे तक युवक राकेश का पता नहीं चला और पुलिस की भागदौड़ जारी रही। परिजनों ने द्वारा जाम लगाने के बाद राकेश खुद ही घर लौट आया। जिसके बाद पुलिस ने राकेश से पूछताछ की तो उसमें पाया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि पैसे के लेन-देन के चलते सौरभ तथा विजय को फंसाने के लिए ड्रामा रचा था।


लगभग एक घंटा हांसी मार्ग रहा जाम
गायब राकेश का बृहस्पतिवार सुबह तक पता नहीं चलने से परेशान परिजनों ने जींद-हांसी मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना डीएसपी विरेंद्र दलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही राकेश को बरामद कर लिया जाएगा। लगभग एक घंटे तक जाम रहने के चलते राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।



डीएसपी विरेंद्र दलाल ने बताया कि खेमनगर निवासी राकेश का अपहरण नहीं हुआ था। राकेश का आपसी पैसों का लेन-देन था। देनदारी के बचने के लिए राकेश ने अपहरण का ड्रामा रचा है। पुलिस ड्रामा रचने वाले राकेश तथा उसके पिता पर झूठी शिकायत करने और जाम लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed