फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The X-ray facility at the civil hospital has been restarted, providing relief to patients.

Jind News: नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी एक्स-रे की सुविधा शुरू, मरीजों को मिली राहत

Fri, 30 Jan 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The X-ray facility at the civil hospital has been restarted, providing relief to patients.
जींद। नागरिक अस्पताल में तीन दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे सुविधा आखिरकार शुक्रवार को शुरू हो गई है। एक्स-रे सेवा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 28 और 29 जनवरी के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तकनीकी खामी को दूर कर एक्स-रे सेवा शुरू करवाई। अब मरीजों को ओपीडी और इमरजेंसी दोनों में ही सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के चलते नागरिक अस्पताल की एक्स-रे मशीन तीन दिन तक बंद रही। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह परेशानी और भी गंभीर हो गई थी क्योंकि निजी अस्पतालों में एक्स-रे जांच पर उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय दुर्घटना और आपातकालीन मामलों में आने वाले मरीजों को हो रही थी। एक्स-रे सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कई बार गंभीर रूप से घायल मरीजों को रोहतक पीजीआई में रेफर करना पड़ता था। इससे इलाज में देरी होती थी और मरीजों की जान को भी खतरा बना रहता था। परिजन भी अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज थे।
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज विनोद, राहुल, कमला, अक्षय का कहना है कि अब उन्हें बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर जांच होने से इलाज भी जल्दी शुरू हो सकेगा।


वर्जन
एक्स-रे मशीन में खराबी आने के कारण मरीजों को परेशानी हुई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए ठीक करवा दिया है। भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। जल्द ही दो डिजिटल एक्स-रे मशीन भी अस्पताल में स्थापित करवाई जाएंगी। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article