फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman created an uproar in the SSP office demanding the arrest of in-laws, people sat on a dharna

महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में किया हंगामा, धरने पर बैठी

Mon, 19 Oct 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The woman created an uproar in the SSP office demanding the arrest of in-laws, people sat on a dharna
एसएसपी कार्यालय जींद की तस्वीर। - फोटो : Jind
ससुराल वालों पर दुष्कर्म करने और पुलिस पर मिलीभगत कर आरोपियों को नहीं गिरफ्तार करने का आरोप लगाकर एक महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद महिला अपनी मां के साथ डीआईजी की गाड़ी के पास धरने पर बैठ गई। महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाना चाहा, मगर वे नहीं उठीं। इस पर पुलिस उन्हें घसीटती हुई कार्यालय के अंदर ले जाकर बंद कर दिया। मां-बेटी को डेढ़ घंटे तक कार्यालय में बंद रखा, उसके बाद छोड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा घसीटने से उसके कपड़े फट गए। महिला पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमए साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी तो फेसबुक पर उसकी दोस्ती दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के युवक के साथ हो गई। इसी दौरान युवक उससे मिलने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचा और उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने शादी करने की बात कहकर संबंध बनाए। कुछ दिन के बाद जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक के पिता ने मना कर दिया। बाद में वह शादी के लिए सहमत हो गए। 24 अप्रैल 2019 को उनकी शादी हो गई। शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसके पति का अपनी चाची से अवैध संबंध है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग की गई। उसके परिवार के लोगों ने मकान खरीदने के लिए 30 लाख रुपये भी दे दिए। उसका पति उसे अपने चाचा के घर पर ले गया। जहां पर चचेरे ससुर ने दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार के दूसरे लोगों को बताया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि उसने दिल्ली के बवाना थाने में पति, चाचा, ससुर, सास, दादी सास सहित नौ लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है, मगर दिल्ली पुलिस द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। 24 सितंबर को उसने महिला थाना पुलिस जींद में भी ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी के रीडर और महिला पुलिस कर्मी कर रही टॉर्चर, मीडिया के सामने आने से किया मना
इस दौरान महिला ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि पुलिस उसको टॉर्चर कर रही है। महिला पुलिस उसे घसीटते हुए अंदर लेकर गई और उसके साथ मारपीट की। ऐसे स्थानों पर पुलिस ने उसको मारा है, जहां वह न तो दिखा सकती है और न ही बता सकती है। महिला ने डीएसपी, डीएसपी के रीडर पर भी टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि पुलिस ने उसे मीडिया के सामने कुछ बोलने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में मामला दर्ज है, मांगी गई है जानकारी
महिला की शिकायत पर एक मामला दिल्ली के बवाना थाने में दर्ज है। दिल्ली पुलिस से इस मामले की जानकारी मांगी गई है। महिला ने दिल्ली में ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज करवाया हुआ है, लेकिन उसके तीन माह बाद महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसी मामले की जांच के लिए महिला व उसके ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया था। जहां पर महिला के बयान दर्ज कर लिए थे, लेकिन महिला तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
डीएसपी कप्तान सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed