फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances.

Jind News: महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर दी जान

Thu, 25 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances.
25जेएडी05-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका के परिजन और अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के रूपनगर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे। पुलिस ने मामले में महिला के पति रूपनगर निवासी नवीन राज के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
भिवानी निवासी शेर सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी 22 वर्षीय नेहा की शादी 26 नवंबर को नवीन राज के साथ हुई थी। शादी में दहेज भी दिया था, जिसमें करीब साढे छह तोले सोने और कुछ चांदी के गहने व अन्य सामान दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद नवीन राज दहेज में कार मांगने लगा और बेटी को प्रताड़ित करने लगा। 23 दिसंबर को नवीन ने नेहा के साथ मारपीट की। नेहा ने मारपीट की जानकारी पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 दिसंबर को शेर सिंह बेटी नेहा के घर पहुंचे तो उसका शव कमरे फंदे से लटका मिला। आरोप लगाया कि बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे इसलिए उसने जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और नवीन राज के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed