{"_id":"672fb0110fce3ac1640ba1c4","slug":"the-wedding-was-on-december-2-the-girl-ran-away-with-rs-725-lakh-jewellery-jind-news-c-199-1-sroh1009-125493-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दिसंबर को थी शादी, सवा सात लाख रुपये, गहने लेकर भागी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दिसंबर को थी शादी, सवा सात लाख रुपये, गहने लेकर भागी युवती
Sun, 10 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली घर से सवा सात लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। 2 दिसंबर को युवती की शादी होने वाली थी। इससे पहले ही वह रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। युवती के पिता ने कमरे में मिले युवती के मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर गांव के ही युवक पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 2 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने जेवरात बनवाए हुए थे और घर में नकदी रखी थी। शुक्रवार की रात को 2 बजे वह पशुओं को चारा डालने के लिए उठा तो उनकी बेटी कमरे में नहीं थी। उसके बेड पर तकिए के नीचे एक मोबाइल मिला। उन्होंने उसकी जांच की तो पता चला कि वह मलिकपुर गांव के कुलदीप के साथ बातचीत करती थी। उन्हें शक है कि कुलदीप की उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि बेटी घर से सवा सात लाख रुपये व सोने के जेवरात भी साथ लेकर गई है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।