फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The weather has changed, there is a possibility of drizzle today

Jind News: मौसम हुआ परिवर्तनशील, आज बूंदाबांदी के आसार

Wed, 01 Mar 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed, there is a possibility of drizzle today
जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने मंगलवार का करवट ली। हवा की गति काफी तेज रही। धूल भी उड़ी। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आकाश मे बादल छाने और कुछ जगह गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि स्प्रे व सिंचाई मौसम को देख कर ही करें। औसत से ज्यादा चल रहा तापमान किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। इससे फसलों विशेष कर गेहूं, चना पर कीटों का खतरा मंडरा रहा है। दोनों फसलें प्रजनन काल में हैं। इससे दाना कमजोर होगा और उत्पादन काफी प्रभावित होगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई है लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। पिछले वर्ष 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। अब तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री ज्यादा चल रहा है। किसान मौसम को ध्यान मे रखते हुए फसलों में सिंचाई तथा सप्रे करें। चेपा दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें। अगामी पांच मार्च तक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री, न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। जबकि हवा की गति साढ़े नौ से साढ़े 12 किलोमीटर के बीच बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed