फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The weather became pleasant due to rain, people got relief from the heat.

Jind News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Mon, 15 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain, people got relief from the heat.
फोटो 15जेएनडी14-रेलवे जंक्शन पर चल रही बारिश। संवाद
जींद। सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की।
विज्ञापन

जींद में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी ही हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। बच्चे और युवा भी मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि आगामी दिनों में बादलों के बावजूद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर भी महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
बारिश का असर कृषि क्षेत्र पर भी सकारात्मक माना जा रहा है। बारिश से खेतों में नमी बनी है, जिससे फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं पशुपालकों को भी गर्मी से कुछ राहत मिली है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया तथा लोगों ने लंबे समय बाद गर्मी से राहत महसूस की। खरीफ की फसलों की बिजाई शुरू हो पाएगी वहीं नरमा की फसल में बढ़ोतरी होगी।

वर्जन
आने वाले चार से पांच दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन आगामी दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article