फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The water filled on the way to Shiv Mandir is creating problem

Jind News: शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते में भरा पानी बन रहा है परेशानी

Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The water filled on the way to Shiv Mandir is creating problem
11जेएनडी26-उचाना कलां शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते में भरा पानी। संवाद
उचाना। उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते में बिना बारिश के पानी भरा रहता है। यहां पर करीब 14 साल पहले गली निर्माण हुआ था। तब से लेकर आज तक गली निर्माण को लेकर बार-बार मांग करने के बाद भी निर्माण नहीं हो रहा है। यहां पर सीवरेज जाम रहने से भी पानी ओवरफ्लो होकर गली में भर जाता है।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होने से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ यहां स्थित स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी होती है। गंदे पानी से होकर ही आवागमन श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों के साथ हर किसी को करना पड़ रहा है। उचाना कलां आने के लिए रेलवे स्टेशन से ये प्रमुख रास्ता है। शहर की ओर जाने वाले लोग भी इस रास्ते से होकर ही आते-जाते हैं। शुभम शर्मा, चरणदास और राजबीर ने कहा कि बिना बारिश के ही पानी गली में भरा रहता है। प्राचीन शिव मंदिर के साथ-साथ अन्य प्रमुख जगहों पर जाने वाला मुख्य रास्ता ये है। बार-बार मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बिना बारिश के ही यहां पर जलभराव होने से यहां स्थित मकानों में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने से बीमारी फैलने का डर भी रहता है। नपा सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि गली का निरीक्षण करवाया गया है। समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed