फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The voltage of electricity is low, demand for increasing the load of transformer

Jind News: बिजली की कम आ रही वॉल्टेज, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने की मांग

Tue, 29 Apr 2025 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The voltage of electricity is low, demand for increasing the load of transformer
जींद। शहर की कृष्णा कॉलोनी में पिछले कई दिनों बिजली की कम वॉल्टेज आ रही है। इसके कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक को शिकायत दी है, जिस पर कार्यकारी अभियंता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता को एस्टीमेट बनाकर कृष्णा कॉलोनी में 100 की जगह 200 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी संदीप, सुभाष चंद्र, सुमन, रामचंद्र ढांडा, सुमित्रा, अजीत, अश्वनी और पूजा ने बताया कि उनकी गली में पिछले दिनों से बिजली की कम वॉल्टेज आ रही है। इसके कारण न तो पंखे चल पा रहे हैं और न ही एयर कंडीशनर चल रहे हैं। ऐसे में रात और दिन गर्मी के कारण परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी तो बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिनको गर्मी के साथ-साथ मच्छर भी परेशान करते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना था कि यह समस्या ज्यादा गंभीर बनी हुई है। हालांकि कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एस्टीमेट बनाकर 100 की जगह 200 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा, जिससे लोगों को बिजली के कम वॉल्टेज की परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed