{"_id":"659459427978bb84170ac4f4","slug":"the-underprivileged-are-getting-immediate-benefits-from-government-schemes-dr-raj-saini-jind-news-c-199-1-jnd1001-11120-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं के वंचितों को मिल रहा मौके पर लाभ : डाॅ. राज सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं के वंचितों को मिल रहा मौके पर लाभ : डाॅ. राज सैनी
Wed, 03 Jan 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी33: स्टॉलों का जायजा लेते हुए भाजपा जिला महामंत्री डा. राज सैनी। संवाद
जींद। केंद्र व राज्य सरकार अंत्योदय के सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत है और इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के घर द्वार पर पहुंच कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा वास्तव में अंत्योदय के सपने को साकार करने में अहम साबित हो रही है। मंगलवार को सुबह एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में वार्ड नौ से 12 तक व एसडी स्कूल में वार्ड 13 से 16 का आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री डाॅ. राज सैनी ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा कर अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत है और लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को उनके घर द्वार जाकर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुरु की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का वास्तव में लोगों को लाभ हो रहा है और मौके पर ही लोगों की समस्याएं दूर हो रही है। यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। एक ही स्थान पर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह संकल्प यात्रा प्रदेश के हर जिले के वार्ड व गांवों में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित होगी। उन्होंने सभी स्टॉलों पर मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामफल शर्मा, कार्यकारी अधिकारी रिषिकेश, सचिव अशोक कुमार, विनोद कुमार के साथ उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद महावीर रेढू, सतीश हरियाणवी, गुलशन आहूजा, सुनील कुमार, विक्की, संजय कुमार, हरफूल सैनी, राजकुमार कश्यप मौजूद थे।