{"_id":"64f38060a289694e5c0f2714","slug":"the-uncontrollable-car-collided-with-the-electric-pole-the-driver-got-hurt-jind-news-c-199-1-sroh1006-4974-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार, चालक को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार, चालक को आई चोट
Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों रोड पर एक होटल के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बिजली का खंभा टूट गया और उस पर रखा ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं।
जींद-सफीदों मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकरा गई। इसके बाद बिजली का खंभा टूट गया और उसे पर रखा ट्रांसफर कार के अगले हिस्से पर गिर गया। ट्रांसफार्मर के गिरने से बिजली का तार भी टूटकर गिर गया जिससे जींद-सफीदों मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। हादसे में कार चालक को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद बिजली निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए खंभे को ठीक करने में जुट गए। इस दौरान बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद गड़बड़ी दूर की और बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।