{"_id":"6a455c3f07cfa4895b0b619d","slug":"the-two-women-struck-up-a-friendship-on-social-media-and-insisted-on-living-together-jind-news-c-199-1-jnd1005-156033-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोशल मीडिया पर हुई युवतियों दोस्ती, साथ रहने की जिद पर अड़ी दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोशल मीडिया पर हुई युवतियों दोस्ती, साथ रहने की जिद पर अड़ी दोनों
विज्ञापन
नरवाना। धर्मसिंह कॉलोनी से बरामद दो युवतियों का मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां अलग-अलग राज्यों से हैं और घर से भागने के बाद एक-दूसरे के संपर्क में आई थीं।
शहर थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि दोनों युवतियों को थाने थाने लाकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनमें से एक युवती नाबालिग है जबकि दूसरी बालिग है। एक उत्तर प्रदेश और दूसरी बिहार की रहने वाली है। दोनों अलग-अलग धर्मों से संबंध रखती हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां अपने-अपने घरों से पहले ही भाग चुकी थीं। घर से निकलने के बाद उनकी मुलाकात गोरखपुर में एक व्यक्ति से हुई जो उन्हें नरवाना लेकर आया। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और बातचीत के दौरान वे एक-दूसरे के संपर्क में आईं और करीब आ गईं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों साथ रहने और शादी करने की बात कह रही थीं। इस बीच, दोनों के परिजनों ने अपने-अपने राज्यों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। एसएचओ के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया के तहत एक युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि दूसरी युवती अलग किए जाने का विरोध कर रही है और लगातार साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है और संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।