{"_id":"69be87beccc1600d5b053d45","slug":"the-trial-run-of-the-hydrogen-train-for-sonipat-did-not-take-place-jind-news-c-199-1-sroh1006-150334-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्लांट में नहीं बन सकी हाइड्रोजन गैस, सोनीपत रूट पर ट्रायल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्लांट में नहीं बन सकी हाइड्रोजन गैस, सोनीपत रूट पर ट्रायल प्रभावित
Sun, 22 Mar 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्लांट में समय पर हाइड्रोजन गैस तैयार नहीं हो पाने के कारण हाइड्रोजन ट्रेन को शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना नहीं किया जा सका। इससे सोनीपत रूट पर प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। पिछले चार दिनों से लगातार चल रहे ट्रेन के परफॉर्मेंस ट्रायल के बीच यह बाधा सामने आई है जिससे पूरे ट्रायल शेड्यूल पर असर पड़ा है।
हाइड्रोजन प्लांट में तकनीकी कारणों के चलते गैस का उत्पादन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में चेन्नई से मंगवाकर हाइड्रोजन गैस ट्रेन में भरने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण ट्रेन को समय पर ट्रैक पर नहीं उतारा जा सका।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हाइड्रोजन ट्रेन एक नई तकनीक पर आधारित है, इसलिए शुरुआती चरण में इस तरह की तकनीकी चुनौतियां आना स्वाभाविक है। टीम लगातार प्लांट की खामियों को दूर करने और गैस उत्पादन को स्थिर बनाने में जुटी हुई है ताकि ट्रायल बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से ट्रेन का परफॉर्मेंस ट्रायल जारी है जिसमें इसकी गति, सुरक्षा और तकनीकी कार्यक्षमता की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण ट्रायल की रफ्तार धीमी पड़ गई है।