फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The train going to Jakhal at 7:20 pm will now leave from Jind at 7:02 pm

शाम 7:20 पर जाखल जाने वाली ट्रेन अब जींद से 7:02 पर चलेगी

Thu, 28 Sep 2023 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The train going to Jakhal at 7:20 pm will now leave from Jind at 7:02 pm
जींद। रेल मंत्रालय 1 अक्तूबर में ट्रेनों की समयसारिणी में बदलाव करेगा। इससे जींद जंक्शन से गुजरने वाली 13 ट्रेनों के समय पर असर पड़ेगा। वहीं यात्रियों को भी समय से पहले आने की आदत डालनी होगी, क्योंकि अधिकतर ट्रेनों का निर्धारित समय अब पहले हो गया है। रेलवे के अनुसार दिल्ली से बठिंडा और जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर दौड़ने वाली 13 ट्रेनों का समय बदला गया है। हालांकि समयसारिणी में ज्यादा फेरबदल नहीं है, लेकिन ट्रेनों का समय पांच-दस मिनट आगे-पीछे किया गया है। दौलतपुर चौक से साबरमती जाने वाली एकमात्र ट्रेन 19412 के समय में भी बदलाव हुआ है। यह ट्रेन पहले जिस समय जींद जंक्शन पर आती थी, अब यह ट्रेन उस समय पर रोहतक के लिए रवाना होगी। वहीं 22941 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन अब पहले वाले समय से दस मिनट पहले जींद जंक्शन पर आएगी। इस ट्रेन का समय पहले 12 बजकर 41 मिनट था जो कि अब 12 बजकर 31 मिनट हो गया है। इसके अलावा रोहतक से पानीपत होते हुए जींद आने वाली एक्सप्रेस 04995 के समय में भी फेरबदल हुआ है। यह ट्रेन पहले आठ बजकर 20 मिनट पर जींद पहुंचती थी अब यह ट्रेन आठ बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। इसके अलावा शाम 7:20 पर जाखल जाने वाली ट्रेन अब जींद से 7:02 पर चलेगी।
विज्ञापन




ट्रेन का नाम



पहले आने का समय
अब

-14035 दिल्ली सराय रोहिला पतालकोट 01:03

01:10

-04093 रेवाड़ी-जींद स्पेशल ट्रेन

09:50

10:10

-20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट

09:57

09:39

-12485 नादेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
12:30

12:12

-22941 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस

12:41

12:31

-04453 नई दिल्ली-जींद मेमू स्पेशल
01:10

01:00

-04987 दिल्ली-जींद एक्सप्रेस स्पेशल
03:40
03:35

-04431 दिल्ली-जाखल-जींद स्पेशल
07:15

06:57

-12456 बीकानेर दिल्ली सुपरफास्ट
04:53
04:57

-04084 हिसार-जींद एक्सप्रेस स्पेशल
01:05

01:00

-20410 बठिंडा-दिल्ली कैंट सुपरफास्ट
05:58

05:59

-19412 दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस
22:21

22:17

-04995 रोहतक पानीपत जींद एक्सप्रेस
08:20

08:10



कुछ दिन पहले हिसार-जींद एक्सप्रेस का भी बदला था समय

पिछले दिनों जींद से हिसार जाने वाली हिसार-जींद एक्सप्रेस का भी समय बदला गया था। रेलवे ने इस ट्रेन के समय में 20 मिनट का बदलाव किया था। यह ट्रेन जींद से प्रतिदिन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हिसार के लिए रवाना होती थी, लेकिन रेलवे ने इसके समय में बदलाव करते हुए पांच बजकर 25 मिनट कर दिया था। इस ट्रेन के समय में बदलाव करने से सरकारी दफ्तरों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को काफी फायदा पहुंचा था क्योंकि कर्मचारी अपने दफ्तरों से शाम पांच बजे निकलते हैं जो कि अब ऑटो में बैठकर आराम से ट्रेन पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन




एक अक्तूबर को ट्रेनों की नई समयसारिणी जारी होगी। इससे कुछ ट्रेनों में बदलाव होना है जो कि हर साल होता है, लेकिन अभी तक ट्रेनों के समय में बदलाव होने का कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed