{"_id":"69653d1b72bf2be25309fa13","slug":"the-traders-said-we-pay-taxes-our-entire-lives-yet-we-are-deprived-of-security-and-pension-jind-news-c-199-1-jnd1010-146846-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: व्यापारी बोले, टैक्स देते हैं पूरी उम्र, सुरक्षा और पेंशन से हैं वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: व्यापारी बोले, टैक्स देते हैं पूरी उम्र, सुरक्षा और पेंशन से हैं वंचित
विज्ञापन
12जेएनडी02 : अशोक गोयल व्यापारी।
जींद। जिले का व्यापारी वर्ग बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा और बाजारों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एक बार फिर सक्रिय हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि वे जिस दिन से व्यापार शुरू करते हैं उसी दिन से सरकार को जीएसटी व अन्य करों के रूप में नियमित रूप से टैक्स देना शुरू कर देते हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस और प्रभावी योजना लागू नहीं की गई है।
व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स का बोझ पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गया है। छोटा दुकानदार हो या बड़ा व्यापारी, सभी को निर्धारित नियमों के अनुसार टैक्स देना पड़ता है। सरकार की ओर से व्यापारियों के लिए पेंशन, बीमा या सामाजिक सुरक्षा जैसी कोई समुचित योजना नहीं है।
व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पेंशन, बीमा और सुरक्षा से जुड़े ठोस कदम उठाए जाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
व्यापारी जीवनभर मेहनत कर बाजार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं लेकिन बुढ़ापे में उनके पास कोई नियमित आय का साधन नहीं होता। व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू की जाए। यदि सरकार योजना शुरू करती है तो यह लाखों छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन
-अशोक गोयल, व्यापारी
-- -- -- -- -- -- -- -
केवल पेंशन ही नहीं बल्कि व्यापारियों के लिए बीमा पॉलिसी भी अनिवार्य रूप से शुरू की जानी चाहिए। दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में व्यापारी के परिवार को आर्थिक सहारा मिलना बेहद जरूरी है। यदि ऐसी योजनाएं लागू होती हैं तो व्यापारी भविष्य को लेकर निश्चिंत होकर व्यापार कर सकेंगे और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
पवन बंसल, व्यापारी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आए दिन फिरौती मांगने, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण व्यापार करना जोखिम भरा होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि व्यापारी बिना डर के अपना व्यापार कर सकें। -गोपाल जिंदल, व्यापारी
यदि सरकार व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शुरू करती है तो लाखों छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार की ओर से व्यापारियों के लिए पेंशन, बीमा या सामाजिक सुरक्षा जैसी कोई समुचित योजना नहीं है। व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पेंशन, बीमा कदम उठाए जाएं। -कपिल देव