फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The time is near for the inauguration of the country's first hydrogen train.

Jind News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन की घड़ी करीब

Sat, 04 Jul 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The time is near for the inauguration of the country's first hydrogen train.
फोटो 03जेएनडी10-डीआरएम रेलवे निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों को निर्देश देते हुए। संवाद - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर रेलवे परिक्षेत्र में युवक को पीटता युवक व तमाशबीन खडे़ लोग वीडियो ग्रेव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रेलवे और जिला प्रशासन के बीच लगातार बातचीत हो रही है। इसी बीच कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी चर्चा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने एडीसी प्रदीप कुमार के साथ एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां हेलीपैड, खाली जगह और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को भव्य बनाने की योजना पर काम चल रहा है। ट्रेन के कई हाई-स्पीड ट्रायल सफल रहे हैं जिससे परियोजना को हरी झंडी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। यह ट्रेन हाइड्रोजन ईंधन से चलकर प्रदूषण कम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उद्घाटन की तारीख और मुख्य अतिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन तैयारियों से साफ है कि कार्यक्रम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यदि प्रधानमंत्री का दौरा तय होता है तो जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

इसके अलावा डीआरएम और प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल के लिए तीन जगहों एकलव्य स्टेडियम के पास खाली जमीन, पुलिस लाइन और रेलवे जंक्शनका भी निरीक्षण किया। बारिश के मौसम को देखते हुए अभी तक तीनों स्थानों में से किसी भी जगह का चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed