फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The textile market has returned to its glory due to the cold winds.

Jind News: सर्द हवाओं के चलते कपड़ा बाजार में लौटी रौनक

Tue, 06 Jan 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The textile market has returned to its glory due to the cold winds.
05जेएनडी33: संजय मंगला दुकानदार।
जींद। पिछले कुछ दिनों से चल रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर कपड़ा बाजार में जान डाल दी है। तापमान में आई गिरावट के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे बाजारों में रौनक लौट आई है। मुख्य कपड़ा बाजारों, शोरूम और फुटपाथ दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों ऊनी स्वेटर, जैकेट, कोट, मफलर, शॉल, कैप और थर्मल इनर वियर की मांग बढ़ी है। दुकानदार संजय मंगला का कहना है कि दिसंबर के अंत तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन जनवरी की शुरुआत में ठंडी हवाओं ने खरीदारी की रफ्तार तेज कर दी है। इस बार बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए मोटे स्वेटर, जैकेट और ऊनी कैप खरीद रहे हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए शॉल और गर्म जैकेट की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं में डिजाइनर शॉल, कार्डिगन और ऊनी सूट खासे पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में दामों की बात करें तो गर्म कपड़े हर वर्ग के बजट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

व्यापारी सतीश का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग रेंज में स्टॉक मंगाया गया है ताकि हर वर्ग की जरूरत पूरी हो सके। बॉक्स
ठंड से कामकाज लौट आया
ठंडी हवाओं का असर शाम के समय बाजारों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। कामकाज से लौटने के बाद लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानों पर देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। यदि ठंड का असर इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की बिक्री और बढ़ेगी, जिससे पूरे सीजन का कारोबार बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय मंगला

05जेएनडी33: संजय मंगला दुकानदार।

05जेएनडी33: संजय मंगला दुकानदार।

05जेएनडी33: संजय मंगला दुकानदार।

05जेएनडी33: संजय मंगला दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed