फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The tender for cash collection to pay the electricity corporation's bill is over

Jind News: बिजली निगम का बिल भरने का कैश कलेक्शन का टेंडर हुआ खत्म

Tue, 04 Jul 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The tender for cash collection to pay the electricity corporation's bill is over
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। बिजली निगम में बिल भरने का कैश कलेक्शन का टेंडर 30 जून को खत्म हो गया। ऐसे में गांवों में बिल नही भरवाए गए तो लोग बिल भरने के लिए जुलाना के बिजली निगम कार्यालय में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। कतारों को देख कर कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए।
सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में पूर्व सैनिक एक कंपनी के साथ काम कर रहे थे जिसका टेंडर 30 जून को समाप्त हो गया। पूर्व सैनिक बिजली के बिलों की राशि को हर गांव में जाकर एकत्रित करते थे। बिल भरने की सोमवार को अंतिम तारिख होने के कारण लोग बिल भरने के लिए कार्यालय पहुंचे और लंबी कतारों में घंटों इंतजार के बाद बिल भरे गए। लंबी कतारों को देख कर कर्मचारी भी ऑनलाइन बिल भरने की दुहाई देते नजर आए। वहीं लोगों का कहना है कि वो ऑनलाइन बिल नहीं भर सकते और बाहर अगर बिल भरवाते हैं तो सीएससी संचालक फीस की मांग करता है। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।
विज्ञापन


बाक्स

निगम द्वारा कार्यालय में बिल भरवाने के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। कर्मचारी कार्यालय में आए हर उपभोक्ता का बिल भरेंगे और लोग गांवों में मौजूद सीएससी सेंटर पर भी बिल भर सकते हैं जिससे उन्हें कार्यालय के चक्कर भी नही काटने पड़ेंगे और लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा और सीएससी पर फीस भी नही देनी पड़ेगी क्योंकि सीएससी संचालकों को कमीशन दिया जा रहा है।-अशोक कुमार, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed