फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The team will make school children aware about prevention from dengue and malaria

Jind News: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को जागरूक करेगी टीम

Thu, 31 Oct 2024 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The team will make school children aware about prevention from dengue and malaria
30जेएनडी12-जिला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं। स्रोत प्रशासन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के प्रति 208 सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि यह अभियान पांच नवंबर को होगा। सभी कर्मचारी विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों को मच्छर जनित बीमारियों के कारणों, लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

टीम विशेष रूप से मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान करने और उन्हें साफ रखने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें कूलर, गमले, फ्रीज की ट्रे, छत पर पड़े पुराने टायर, मटके, डिब्बे, पानी की टंकी और पक्षियों के लिए रखे पानी के बर्तन शामिल हैं। इस दौरान बच्चों से इन प्रजनन स्थलों की जांच और सफाई के लिए फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी स्थान साफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed