फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The team reached to open the siphon to drain the water from the fields, the farmers refused

खेतों से पानी निकासी के लिए साइफन खुलवाने पहुंची टीम, किसानों ने किया इनकार

Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The team reached to open the siphon to drain the water from the fields, the farmers refused
साइफन खुलवाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बात करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। गांव पोली के खेतों से साइफन खुलवाकर बरसाती पानी निकालने के लिए पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम पहुंची। इस मौके पर एसडीएम दलबीर सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, जुलाना तहसीलदार राकेश मलिक, सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल कादयान, जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से साइफन खोलने की बात कही, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने बताया कि साइफन खुलने से उनके खेतों में पानी भर जाएगा, जिससे गेहूं की बिजाई नहीं हो पाएगी। पोली गांव के 800 एकड़ में अब भी चार से पांच फीट बरसाती पानी भरा हुआ है। निकासी के लिए रेलवे लाइन के नीचे साइफन दबाया गया है। किसानों ने कहा कि उनकी एक फसल तो खराब हो गई है और आने वाली फसल पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की। किसानों के मना करने पर प्रशासन अब पाइपलाइन द्वारा खेतों का पानी निकालेगा, जिसके लिए पंप सेट लगा दिया गया है और बिजली के कनेक्शन भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक लगा चुके हैं गुहार
ग्रामीण अधिकारियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। किसानों ने कहा कि दो माह बीत जाने के बाद भी तीन-चार फुट पानी खेतों में खड़ा है। शनिवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ग्रामीणों को उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के एसडीएम दलबीर सिंह ने बताया कि प्रशासन खेतों से पानी निकासी के लिए पहुंचा था, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते निकासी का कोई समाधान नहीं हो पाया। अब प्रशासन पाइपलाइन बिछाकर लजवाना-पोली ड्रेन में पानी डालेगा। प्रशासन द्वारा पंप सेट व बिजली के प्रबंध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed