{"_id":"68c46602ef0722abbc0275ec","slug":"the-team-of-rkvmv-narwana-was-the-winner-in-group-dance-jind-news-c-199-1-jnd1002-140799-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रुप डांस में राकवमावि नरवाना की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रुप डांस में राकवमावि नरवाना की टीम रही अव्वल
Fri, 12 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी09-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कला उत्सव कार्यक्रम में मेधावी विद्
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन रंगकर्मी रमेश भनवाला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक रितु पंघाल ने शिरकत की। आरकेस्ट्रा में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों और ग्रुप डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कला उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने क्लासिकल रिदम, फोक डांस, थिएटर, माइम, विजुअल आर्ट्स और स्टोरी टेलिंग गतिविधियों में भाग लिया। ग्रुप सॉन्ग और 2डी विजुअल आर्ट्स में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वोकल म्यूजिक क्लासिकल सोलो गायन व क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
स्टोरी टेलिंग और माइम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं टॉय मेकिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि रितु पंघाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि कला हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देती है। कला एक दूसरे से जोडने का काम करती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एपीसी सुरेंद्र ढुल, डॉ. सीमा मलिक, सुनील, स्वीटी, सेवा सिंह और गोविंदा भी मौजूद रहे।