फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The tableau depicting the Constitution was the main attraction of the procession.

Jind News: शोभायात्रा में संविधान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The tableau depicting the Constitution was the main attraction of the procession.
02जेएनडी26: शोभायात्रा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की प्रतिमा। संवाद।
नरवाना। रामदासिया मोहल्ला वार्ड आठ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती को प्रकाशोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को गुरु रविदास मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत रविदास मंदिर से हुई। यात्रा में सबसे आगे महिलाओं का एक समूह चल रहा था जो गुरु रविदास की पालकी के आगे झाड़ू निकालते हुए चल रही थीं। यह दृश्य सामाजिक समानता और स्वच्छता का संदेश दे रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद एक ट्रॉली में संत गुरु रविदास की प्रतिमा को सजाया गया था जिस पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में मन चंगा तो कठौती में गंगा विषय पर आधारित झांकी निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के भारतीय संविधान की झांकी रही। झांकी में भारतीय संविधान की पुस्तक को दर्शाया गया था। साथ में बाबा साहेब की तस्वीर भी स्थापित की गई थी।
झांकी के माध्यम से लोगों को संविधान के महत्व और उसके मूल्यों की जानकारी दी गई। एक अन्य झांकी में झोपड़ी का दृश्य दिखाया गया। इसके सामने चप्पल, जूती और मटकी रखी गई थी, जो संत रविदास जी के श्रम, सादगी और सामाजिक यथार्थ को दर्शा रही थी।

शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर पंजाबी चौक, भगत सिंह चौक, अपोलो चौक, रेलवे रोड, अग्रसेन चौक और परशुराम चौक से होते हुए पुराना कोर्ट रोड पहुंची। यात्रा के दौरान पंजाबी बैंड की धुनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बाबा कुंडी गेट पर भव्य स्वागत के बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची जहां विधिवत समापन किया गया।

02जेएनडी26: शोभायात्रा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की प्रतिमा।  संवाद।

02जेएनडी26: शोभायात्रा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की प्रतिमा। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed