फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The swings in Atal Park broke within two days

Jind News: अटल पार्क में लगे झूले दो दिन में ही टूटे

Mon, 10 Apr 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The swings in Atal Park broke within two days
जींद। शहर के सबसे बड़े अटल पार्क का उद्घाटन हुए दो दिन भी नहीं हुए हैं और लोग अब इसका मजाक उड़ाने लगे हैं। अहम बात यह है कि अटल पार्क के झूले टूट गए हैं। लोग अब मजाक उड़ा रहे हैं कि जो लोग शहर के करोड़ों रुपये की सौगात दिलाने का श्रेय ले रहे थे, उन्होंने पार्क की गुणवत्ता का कितना ध्यान रखा है। कुछ झूलों के लचक वाले सारे स्प्रिंग टूट चुके हैं। एक झूले का तो सब कुछ ही अलग हो गया। लोग कह रहे हैं कि क्या यही है करोड़ों का विकास। पोस्ट करने वाला युवक कहता है कि अब यहां कोई श्रेय नहीं लेगा, यह किसके काम हैं, यह नहीं बताएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साल 2014 में अटल पार्क की घोषणा की थी। इसका निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ। इस साल तीन फरवरी को अटल पार्क का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नरवाना में एक कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया था, लेकिन रखरखाव व देखरेख के लिए नगर परिषद के पास स्टाफ नहीं होने के कारण पार्क को आमजन के लिए नहीं खोला गया था। पिछले दिनों अन्ना टीम जींद अटल पार्क को खोलने के लिए प्रदर्शन किया था। अभी शुक्रवार को ही नगर परिषद की तरफ से पार्क को आमजन के लिए भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनिवाल और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी की उपस्थिति में खोला गया था। नगर परिषद अभियंता अमित कुमार ने बताया कि यह झूले डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में हैं। सोमवार को निरीक्षण किया जाएगा, अगर झूले टूटे हैं, तो ठेकेदार से ठीक करवाए जाएंगे। छोटे बच्चों के झूले हैं, अगर उन पर बड़ी उम्र वाले 80 से 90 किलोग्राम वजन वाले लोग बैठेंगे, तो झूले टूटेंगे। इस संबंध में यहां बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


घटिया सामग्री लगाने के आरोप
शहर के एक प्रसिद्ध वकील ने कहा कि पार्क पर करोड़ों रुपये तो खर्च कर दिए लेकिन गुणवत्ता की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। कुछ लोग केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सौगात की बात करते हैं। वास्तव में यदि पार्क में लगे झूलों पर गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
झूले टूटने की सूचना उन्हें मिली है। यह झूले बच्चों के लिए थे, लेकिन इन झूलों पर लोगों के बैठने से वजन ज्यादा होने से टूट गए। झूलों को जल्द ठीक करवाया जाएगा। पार्क में देखरेख के लिए चौकीदार भी लगाए हुए हैं।
--सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed