{"_id":"61b78cf86ff2bd22af09fb35","slug":"the-strike-will-end-today-farmer-leaders-rakesh-tikait-and-chadhuni-will-come-jind-news-rtk632630823","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धरना होगा खत्म, किसान नेता राकेश टिकैत और चढूनी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज धरना होगा खत्म, किसान नेता राकेश टिकैत और चढूनी आएंगे
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
जींद। किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद किसानों की दिल्ली की सीमाओं से वापसी हो रही है। ऐसे में खटकड़ टोल प्लाजा का धरना मंगलवार को समाप्त होगा। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी, जोगिंद्र उग्राह, युद्धवीर सिंह, रवि आजाद व अभिमन्यु कोहाड़ आदि शिरकत करेंगे। इस दौरान खेड़ा खाप के प्रधान व खटकड़ टोल प्लाजा कमेटी के संयोजक सतबीर पहलवान वह जैकेट भी बदेंगे, जो उन्होंने एक साल पहले धारण कर किसान आंदोलन चलने तक नहीं बदलने की शपथ ली थी।
किसान नेता सतबीर पहलवान के अनुसार उन्होंने 28 नवंबर 2020 को शपथ ली थी कि जब तक किसानों की जीत नहीं होगी, वह वही जैकेट पहनेंगे। एक साल तक उन्होंने वही जैकेट पहनी है। ऐसे में मंगलवार को किसान नेता राकेश टिकैत यह जैकेट उतारेंगे और नहरा खाप उन्हें नई जैकेट पहनाएगी। नहरा खाप के प्रधान उदयवीर नहरा के अनुसार एक साल तक जिस प्रकार उन्होंने यह आंदोलन चलाया है, उस पर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
टोल प्लाजा पर आएगा 200 मण दूध, मेहमानों का इसी से होगा स्वागत
वहीं किसान आंदोलन की जीत से किसान उत्साहित हैं। सतबीर पहवान के अनुसार लोगों ने अपनी इच्छा से मंगलवार को टोल पर दूध पहुंचाने की पेशकश की है। अब तक लोग 200 मण (80 क्विंटल) दूध लिखवा चुके हैं। मंगलवार को इससे कहीं अधिक मात्रा में दूध आने की संभावना है। यहां सभी मेहमानों व अन्य किसानों का स्वागत दूध पिलाकर किया जाएगा। इसके अलावा 15 क्विंटल बूंदी भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद
किसानों ने बताया कि समापन समारोह में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। टोल पर जींद की तरफ स्टेज बनाया जाएगा तो नरवाना की तरफ टोल के पीछे वाहनों की पार्किंग होगी। इसके लिए 200 युवाओं को कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में आने वाले किसानों पर मशीन के द्वार फूलों की बारिश होगी। यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशी घी की बूंदी बनाई जा रही है