{"_id":"6568d789c6a50d60140a2304","slug":"the-strike-of-rural-sanitation-workers-which-has-been-going-on-for-52-days-has-been-postponed-jind-news-c-199-1-sroh1009-9507-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 52 दिन से चल रही ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 52 दिन से चल रही ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित
Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी34: धरने पर महिला ग्रामीण सफाई कर्मियों का स्वागत करते हुए।
जींद। लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर पिछले 52 दिन से चल रही ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल वीरवार को जिला प्रधान ईश्वर सिंह बुआना की अध्यक्षता में स्थगित हो गई है। हड़ताल को ढोल-नगाड़े बजाकर समाप्त किया। इस दौरान धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
जिला प्रधान ने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ सचिवालय में मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। इसमें अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र दुहन, अभियंता आईटी वीनस नत्था, डीडीपीओ पंचकुला राजन सिंगला मौजूद रहे थे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की तरफ से यूनियन अध्यक्ष देवीराम समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनी कि उनकी सभी मांगों को पंचायत विभाग एक महीने के अंदर हरियाणा सरकार के पास प्रस्ताव भेजेगा। इस अवसर पर कॉमरेड रमेश चंद्र, आजाद पांचाल, कृष्ण लजवाना, गुलाब बिरौली मौजूद रहे।