{"_id":"66983e27fbb247d591050fe4","slug":"the-strike-of-computer-operators-working-in-e-disha-center-continues-over-their-demands-jind-news-c-199-1-jnd1001-120097-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों को लेकर ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों को लेकर ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी
Thu, 18 Jul 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय में ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर रहे। यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की सीट खाली नजर आई। रजिस्ट्री, फर्द, इंतकाल निकलवाने के अलावा सभी तरह के सर्टिफिकेट के कार्य प्रभावित रहे।
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ प्रवक्ता राजेश श्योकंद ने कहा कि मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। सोमवार को 16 जिलों में हड़ताल थी, मंगलवार को 17 एवं बुधवार को 19 जिलों में हड़ताल पर कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। इन मांगों को लेकर पहले कई बार सीएम नायब सिंह सैनी एवं पूर्व सीएम रहे मनोहर लाल से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जाता है। इस बार किसी भी आश्वासन पर नहीं मानेंगे जब तक नोटिफिकेशन जारी सरकार उनकी मांगों को मानते हुए नहीं करती। अपने हक की मांग के लिए वो हड़ताल पर हैं।