फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The strike continues for the 46th day of the United Kisan Morcha

मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का 46 वें दिन भी जारी रहा धरना

Wed, 15 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The strike continues for the 46th day of the United Kisan Morcha
मांगों को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Jind
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर 46वें दिन भी नफे सिंह भिखेवाला की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपप्रधान मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि नरवाना तहसील की तरह ही हिसार कमिश्नरी में बालसमंद, आदमपुर व सिवानी में भी मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरनों की शुरुआत हो चुकी है। जिसका संयुक्त किसान मोर्चे ने हिसार कमिश्नरी की बैठक में इन सभी तहसीलों में चल रहे धरनों का समर्थन किया है। बैठक में लिए गए फैसले अनुसार आने वाली 16 जून को बालसमंद धरने पर सामूहिक रूप से गिरफ्तारी के कार्यक्रम में हिसार कमिश्नरी के सभी धरनों से सांकेतिक रूप से किसान गिरफ्तारी देंगे। इसी कड़ी में मोर्चा के हिसार कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले चारों जिलों के किसान संयुक्त रूप से हिसार में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कमलेश, भतेरी ढाकल, डिंपल, संतोष, संतरो, नीलम, अनीता कर्मगढ़, सीमा, शीशपाल गुलाड़ी, दलबीर नैन, महेंद्र गोयत, निहाल सिंह, जोगीराम, बलराज, रामसिंह, बलजिंद्र, जगदीश नैन, सुभाष, लीलू, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed