फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The storehouse was found in disarray, the deployed home guard did not have a rifle.

Jind News: मालखाना अव्यवस्थित मिला, तैनात होमगार्ड के पास नहीं थी राइफल

Mon, 22 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The storehouse was found in disarray, the deployed home guard did not have a rifle.
जुलाना। रोहतक रेंज के आईजी समरनदीप सिंह ने रविवार रात जुलाना थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। मालखाना व्यवस्थित नहीं मिला, जबकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति भी अपेक्षा से काफी कम पाई गई।
विज्ञापन

आईजी ने निरीक्षण संबंधी टिप्पणियां मिंट बुक में दर्ज कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय थाना में निर्धारित संख्या के मुकाबले 10 प्रतिशत से भी कम कर्मचारी उपस्थित मिले। ड्यूटी पर एक होमगार्ड जवान तैनात मिला लेकिन उसके पास सुरक्षा के लिए राइफल नहीं थी।
विज्ञापन

हालांकि इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) के प्रभारी और एसएस मौके पर मौजूद पाए गए। इसके अलावा एमएचसी और वायरलेस ऑपरेटर भी ड्यूटी पर उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने मालखाने की स्थिति का जायजा लिया जहां रिकॉर्ड और रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को लेकर विभागीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed