फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The state government is going to secure the future of 1.20 lakh contractual employees: Subhash Sharma

राज्य सरकार 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने जा रही : सुभाष शर्मा

Fri, 07 Mar 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The state government is going to secure the future of 1.20 lakh contractual employees: Subhash Sharma
06जेएनडी05-सफीदों में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए  भारतीय मजदूर संघ के सदस्य। स्रोत यूनियन
जींद। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक सफीदों डिविजन परिसर में डिविजन सचिव ललित वर्मा की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन संदीप सैनी ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ भारतीय मजदूर संघ की जो बैठक हुई थी, उसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी से आए प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार करीब 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने जा रही है। इसके लिए विधानसभा के बजट सत्र मेंं लाकर कानून बनाया जाएगा। हरियाणा प्रदेश आउटसोर्स के तहत पॉलिसी पार्ट वन और पॉलिसी पार्ट 2 के तहत अनुबंधित कर्मचारियों की भर्तियां की जाती थी। भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व में हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया, जिसका फायदा सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भ्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता के दौरान अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि 12 मार्च तक नई नियमावली प्रारूप तैयार कर करके विधानसभा के बजट सत्र में पास करवाते ही कर्मचारियों पर लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिव महेंद्र शर्मा बताया कि किस एक्ट के तहत राज्य सरकार सभी अनुबंधित कर्मचारियों को 58 साल तक नौकरी की गारंटी देने के साथ साथ में सुविधा भी प्रदान करेगी जो नियमित कर्मचारियों को मिलती है और सभी अनुबंधित कर्मचारी अपनी ड्यूटी सुचारू रूप से बिना डर के कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव महेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, मीडिया प्रभारी बिल्लू दहियाा, संदीप सैनी, वेद प्रकाश, मोहन शर्मा, प्रवेश सैनी, कश्मीरी लाल सैनी, ललित वर्मा, संदीप राणा, राजवीर, जगबीर, कुलदीप कुंडू और सचिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed