फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The state government is following the path shown by Daksh Prajapati: Minister Bedi

Jind News: दक्ष प्रजापति भवन निर्माण के लिए 51 लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा

Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The state government is following the path shown by Daksh Prajapati: Minister Bedi
03जेएनडी26-पुष्प माला के साथ मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का स्वागत करे आयोजक। संवाद - फोटो : बारिश में हुए नुकसान को देखते नायब तहसीलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। एलआईसी रोड स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की। इस माैके पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दक्ष प्रजापति के दिखाए मार्ग पर चलते हुए पिछड़े व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।
उन्होंने दक्ष प्रजापति भवन निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की और भविष्य में और भी आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज मेहनतकश, अनुशासित और शिक्षित रहा है, लेकिन पूर्व में उसे सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा गया।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देकर इस वर्ग को राजनीतिक रूप से सशक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से न सिर्फ जागरूकता आई है, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को तरक्की की नई उम्मीद भी मिली है। मंच पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत बड़ी फूलमाला, शॉल, पगड़ी और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने दक्ष प्रजापति मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिले सिंह नंबरदार, इंद्र सिंह जाजनवाला, कृष्ण कोयल, सुरेंद्र प्रजापति, मा. सूरजभान, ज्ञानाराम शर्मा, जसबीर नैन, संजय बल्हारा, बीरभान शास्त्री, राजु प्रजापति, बलदेव वाल्मीकि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed